Skip to main content

कंप्यूटर कि-बोर्ड के कुछ अनोखे शॉर्टकट्स

      👇 कंप्यूटर कि-बोर्ड के कुछ अनोखे शॉर्टकट्स 👇
 हैल्लो दोस्तों मैं सर्वेश शर्मा ,
आज हम जानेंगे कुछ कंप्यूटर शॉर्टकट्स के बारे में तो जितने ज्यादा शॉर्टकट आपके दिमाग में रहते हैं, आप उतनी ही तेज़ी से कंप्यूटर पर काम कर सकते हैं। तो आप सुनिश्चित करें कि अधिकतम शॉर्टकट आपको पता हों। यहाँ हम कुछ ऐसे ही शॉर्टकट की बात करेंगे जिनके इस्तेमाल से आप काफी हद तक अपना समय बचा सकते हैं,
सामान्य शॉर्टकट:
  • किसी भी फाइल या फोल्डर को बिना रीसायकल बिन में पहुंचाए डिलीट करें (परमानेंट डिलीट करें):
शॉर्टकट: Shift + Delete
  • किसी विंडो, डेस्कटॉप या डॉक्यूमेंट के सभी आइटम सेलेक्ट करें:
शॉर्टकट: Ctrl + A
(संपूर्ण टेक्स्ट सेलेक्ट करने के लिए)
शॉर्टकट: Alt + Enter
  • खुली विंडोज़(या एप्लीकेशन) को आपस में स्विच करे ।
शॉर्टकट: Alt + Tab
  • खुली हुई विंडोज (या एप्लीकेशन) को आपस में स्विच करें (विंडोज फ्लिप एरो द्वारा):
शॉर्टकट: Windows logo key + Tab
  • वर्तमान विंडो से पहले जो विंडो आपने खोली थी उसपर जाएँ:
शॉर्टकट: Alt + Esc
  • 'टास्क मेनेजर' को ओपन करें:
शॉर्टकट: Ctrl + Shift + Esc
                        My Youtube

एडवांस्ड शॉर्टकट:
  • सभी विंडोज को एक साथ मिनीमाइज करें:
शॉर्टकट: Windows logo key + M
  • सभी मिनीमाइज्ड विंडोज को फिर से खोलें:
शॉर्टकट: Windows logo key + Shift + M
  • विंडोज एक्स्प्लोरर / माइ कंप्यूटर / दिस पीसी को ओपन करें:
शॉर्टकट: Windows logo key + E
  • टास्कबार के आइटम्स में स्क्रॉल करें:
शॉर्टकट: Windows logo key + T
  • टास्कबार में दिख रहे आइकॉन के प्रोग्राम को ओपन करें:
शॉर्टकट: Windows logo key + Number (1, 2, 3 etc.)
उदहारण: मान लीजिए टास्कबार में आपका सबसे पहला प्रोग्राम गूगल क्रोम है तो आपको Windows logo key + 1 प्रेस करना होगा।
  • किसी प्रोग्राम को क्लोज (बंद) करें:
शॉर्टकट: Windows logo key + D या Alt + F4

विंडोज एक्स्प्लोरर के शॉर्टकट:
  • नयी विंडो खोले (वर्तमान विंडो का डुप्लीकेट):
शॉर्टकट: Ctrl + N
  • एक नया फोल्डर बनाएं:
शॉर्टकट: Ctrl + Shift + N
  • चुने गए आइटम की प्रॉपर्टीज दिखाएँ (कोई आइटम सेलेक्ट होना चाहिए तभी यह काम करेगा):
शॉर्टकट: Alt + Enter
  • पिछली लोकेशन पर जाएँ (यह बिल्कुल back बटन की तरह काम करेगा):
शॉर्टकट: Alt + Left arrow key
  • अगली लोकेशन पर जाएँ (यह forward बटन की तरह काम करेगा):
शॉर्टकट: Alt + Right arrow keys
यहाँ पर कुछ विशेष प्रोग्राम्स (गूगल क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एडोबी एप्लीकेशन्स आदि) के शॉर्टकट शामिल नहीं किए गए हैं, उन्हें हम किसी अन्य प्रश्न में प्रदर्शित करेंगे। साथ-ही यहाँ बेसिक शॉर्टकट (जैसे— Ctrl + C, Ctrl + V आदि) भी नहीं लिए गए हैं क्यूंकि ज्यादातर लोग उनके बारे में जानते हैं।
कोई सुझाव, टिप्पणी या त्रुटी के बारे में अवगत कराना हो तो आप निःसंकोच कमेंट करें। साथ ही आप यह जानकारी मित्रों व् परिवार में भी शेयर कर सकते हैं||
धन्यवाद दोस्तों

Comments

Popular posts from this blog

सॉफ्टवेयर क्या हैं तथा उसके प्रकार

सॉफ्टवेयर क्या हैं तथा उसके प्रकार, सॉफ्टवेयर क्या हैं? (What is Software)  सॉफ्टवेयर Computer का वह Part होता है जिसको हम केवल देख सकते हैं और उस पर कार्य कर सकते हैं, Software का निर्माण Computer पर कार्य करने को Simple बनाने के लिये किया जाता है, आजकल काम के हिसाब से Software का निर्माण किया जाता है, जैसा काम वैसा Software । Software को बडी बडी कंपनियों में यूजर की जरूरत को ध्‍यान में रखकर Software programmers द्वारा तैयार कराती हैं, इसमें से कुछ free में उपलब्‍ध होते है तथा कुछ के लिये चार्ज देना पडता है। जैसे आपको फोटो से सम्‍बन्धित कार्य करना हो तो उसके लिये फोटोशॉप या कोई वीडियो देखना हो तो उसके लिये मीडिया प्‍लेयर का यूज करते है। कंप्यूटर बिभिन्न प्रोग्रामों का समूह होता हैं जिसके द्वारा विशिष्ट कार्यों को किया जा सकता हैं| कंप्यूटर में दो भाग होते है, पहला हार्डवेयर कहलाता है जबकि दूसरा सॉफ्टवेयर | हार्डवेयर कंप्यूटर के भौतिक भाग होते है जिन्हें हम छु सकते है जो एक निश्चित कार्य करते है, जिसके लिए उन्हें बनाया गया है जैसे- Keyboard, Mouse, Monitor, CPU, Printer, ...

Whatsapp की voice कॉल रिकॉर्ड कैसे करे ।।शर्मा_कंप्यूट_ज्ञान

Whatsapp की voice कॉल रिकॉर्ड कैसे करे ।।शर्मा_कंप्यूट_ज्ञान आप सभी ने कभी न कभी यह महसूस ज़रूर किया होगा कि फोन पर कॉल करने के दौरान उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं, लेकिन WhatsApp पर किसी से कॉल करने पर क्या उसे रिकॉर्ड किया जा सकता है। हां, ज़रूर, फेसबुक के इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप WhatsApp में आप एक ट्रिक की मदद से कोई भी कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। 1- सबसे पहले क्यूब कॉल रिकॉर्डर (Cube Call Recorder) ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें। ऐप ओपन करने के बाद व्हाट्सऐप पर जाएं। 2- इसके बाद उस व्यक्ति को कॉल लगाएं जिससे आपको बात करनी है। 3- अगर आपको कॉलिंग के दौरान क्यूब कॉल विजेट दिखाई देता है तो इसका मतलब यह आपके फोन में काम कर रहा है। 4- अगर आपको error शो होता है तो एक बार फिर क्यूब कॉल रिकॉर्डर को खोलें। इस बार आपको ऐप के सेटिंग सेक्शन में जाना है और यहां आपको वॉयस कॉल में Force VoIP पर क्लिक करना है। 5- एक बार फिर व्हाट्सऐप से कॉल लगाएं और देखें कि क्या अब क्यूब कॉल रिकॉर्डर का विजेट शो हो रहा है या नहीं। 6- अगर आपके फोन में दोबारा error दिखाता है तो इसका मतलब यह आपके फोन पर काम नहीं करेगा...

कम्प्यूटर की पीढियाँ (Generation of Computer in Hindi)

कम्प्यूटर की पीढियाँ (Generation of Computer in Hindi) कंप्यूटर का विकास 16 वीं शताब्दी से शुरू हो गया था तथा आज का आधुनिक कंप्यूटर्स इसका परिणाम है। हालांकि, कंप्यूटर के विकास में तेज़ी से बदलाव आया। प्रत्येक पीढ़ी के बाद, कंप्यूटर के आकार-प्रकार, कार्यप्रणाली और कार्यशीलता में बहुत सुधार हुआ है। वर्तमान के कंप्यूटर काफी आधुनिक और विकशित है। इस क्रम-विकास की अवधि के दौरान, कंप्यूटर में काफी परिवर्तन आये जिसने कंप्यूटरों की नई पीढीयों को जन्म तथा विभिन्न प्रकार की कंप्यूटर का आविष्कार हुआ। जिससे हम  जनरेशन ऑफ कंप्यूटर   (Generation of Computer in Hindi)  के रूप में जानते है तथा इसे पांच अलग चरणों में विभाजित किया गया है। पहली पीढ़ी के कंप्यूटर (1940 – 1956) दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (1956 – 1963) तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (1964 – 1971) चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर (1971 – 1980) पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर (वर्तमान और भविष्य) फर्स्ट जनरेशन ऑफ कंप्यूटर (1940 – 1956) पहले पीढ़ी के कंप्यूटरों में  वैक्यूम ट्यूब  का इस्तेमाल किया गया था। वैक्यूम ट्...