की-बोर्ड के प्रकार (Types of Keyboard) साधारण कीबोर्ड (Normal Keyboard) तार रहित की-बोर्ड (Wireless Keyboard) अरगानोमिक की-बोर्ड (Ergonomic Keyboard) साधारण कीबोर्ड (Wired Keyboard) :- साधारण कीबोर्ड वे कीबोर्ड होते हैं, जो सामान्य रूप से प्रयोग (Use) किये जाते हैं, जिसे User अपने PC में प्रयोग करता हैं | इसका आकार आयताकार होता है, इसमें लगभग 108 Keys होती हैं एवं इसे Computer से Connect करने के लिए एक Cable होती हैं जिसे CPU से जोडा जाता हैं| तार रहित की-बोर्ड (Wireless Keyboard) :- तार रहित की-बोर्ड (Wireless Keyboard) प्रयोक्ता (User) को की- बोर्ड में तार के प्रयोग से छुटकारा दिलाता है | कुछ कंपनियों ने तार रहित की-बोर्ड का बाजार में प्रवेश कराया है| यह की-बोर्ड सीमित दूरी तक कार्य करता है| यह तार रहित की-बोर्ड थोडा महँगा होता है तथा इसमें थोड़ी तकनीकी जटिलता होती है| इसमें तकनीकी जटिलता होने के कारण इसका प्रचलन बहुत अधिक नहीं हो पाया है| अरगानोमिक की-बोर्ड (Ergonomic Keyboard):- बहुत सारी कंपनियों ने एक खास प्रकार के की-बोर्ड का निर्माण किया है, ...
Online Learning Platform